सीतामढ़ी, जून 24 -- जीवछ मिश्रा पुपरी। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल कार्यालय के प्रशासनिक सभागार में बुधवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुपरी, सुरसंड, चोरौत, नानपुर, बाजपट्टी एवं बोखड़ा प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्षों के अलावा विभिन्न समुदायों के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंधबैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीओ गौरव कुमार ने मुहर्रम के दौरान पूरे अनुमंडल क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंडों और थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा फ्लैग मार्च निकालने पर जोर देते हुए कहा कि मुहर्रम के दौरान डीजे बजान...