मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
पूर्णिया, जून 23 -- केनगर, एक संवाददाता। मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर केनगर थाना परिसर में सोमवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम जुलूस, ताजिया एवं पहलाम के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही अफवाह फैलाने वालों एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता नोडल पदाधिकारी सह बीडीओ आशीष कुमार, राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने संयुक्त रूप से की। अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.