सीवान, जून 25 -- गुठनी,एक संवाददाता। गुठनी थाना क्षेत्र में मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस सजग है। वही पुलिस ने थाना क्षेत्र में दागी, तथा संदिग्ध चरित्र के लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अब तक 92 ऐसे लोगों की पहचान की गई है। जिनके खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी की गई है। उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दबंग, दागी एवं संदिग्ध चरित्र के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम : ड्रोन कैमरा से जुलूस की होगी ...