बेगुसराय, जून 24 -- नावकोठी। प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण मुहर्रम सम्पन्न कराने के पुलिस महकमा के पदाधिकारियों ने फ्लैगमार्च निकाला। इसका नेतृत्व थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने किया। उन्होंने नावकोठी, छतौना, पहसारा, वृंदावन, हसनपुर बागर, खैर बन, देवपुरा, विष्णुपुर, समसा, रजाकपुर आदि का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि मुहर्रम जूलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी‌। शरारती एवं अफवाह फैलाने वाले प्रशासन के रडार पर हैं। सोशलमीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले बख्शे नहीं जाएगें। मुहर्रम जूलूस निर्धारित मार्ग से अखाड़े के खलीफा से कहा। मुहर्रम जूलूस में डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध है। जूलूस में धारदार हथियार प्रदर्शन पर रोक है। किसी प्रकार की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की ताकि समय रहते हुए उसे नाकामयाब किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- बांका : म...