पूर्णिया, जून 25 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को जलालगढ़ थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति, भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत जलालगढ़ थाना परिसर से हुई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों, सशस्त्र बल के जवानों एवं चौकीदारों ने थाना क्षेत्र के पूर्वी और पश्चिमी भागों के साथ-साथ बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों से मुहर्रम पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूच...