लखीसराय, जून 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास, एसपी ने शांति बनाए रखने की अपील कीदंगा नियंत्रण ड्रिल पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से दंगा नियंत्रण ड्रिल (रायट कंट्रोल ड्रिल) का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस बल को विभिन्न परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई, भीड़ को नियंत्रित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तरीकों की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने दंगा नियंत्रण अभ्यास का निरीक्षण करते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दि...