मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
पूर्णिया, जून 26 -- बैसा-अमौर, एक संवाददाता। मुहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने गुरुवार को रौटा, अमौर एवं अनगढ़ थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जुलूस मार्गों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एसएसपी ने रौटा, शीशाबाड़ी, अमौर, अनगढ़ तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के दौरान पूरी सतर्कता बरतने तथा किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी डॉ. शौर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.