औरंगाबाद, जून 23 -- मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को नवीनगर थाना पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर न्यू एरिया बस स्टैंड, मंगल बाजार, शनिचर बाजार, परसिया, मस्जिद गली एवं जनकपुर पोखरा होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय एवं अंचलाधिकारी निकहत प्रवीण ने किया। अधिकारियों ने लोगों से शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर नवीनगर में पुलिस का ...