मुहर्रम को लेकर थानों में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
आरा, जून 23 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर बड़हरा प्रखंड के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ताजिया समिति के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अधिकारियों ने मुहर्रम के दौरान सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करने की अपील की और सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर थानों में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलबैठक का आयोजन कृष्णगढ़ थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी सद्भाव और अनुशासन के साथ मना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.