जामताड़ा, जून 17 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। मुहर्रम 2026 के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के सभी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मियों के अवकाश को रद्द कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जानी है। जिसमें काफी संख्या में दंडाधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारियों तथा संबंधित कार्यों हेतु अन्य कर्मियों की आवश्यकता, साथ हीं किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों की भी आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपी...