मुहर्रम को लेकर झरहा और प्राणपुर पहुंचे एसडीओ-एसडीपीओ
औरंगाबाद, जून 25 -- मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से दाउदनगर के एसडीओ अमित राजन और एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने गोह थाना क्षेत्र के झरहा एवं प्राणपुर गांव का दौरा किया। अधिकारियों ने दोनों गांवों के लोगों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए मुहर्रम मनाने की अपील की। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व एक मामूली विवाद को लेकर दोनों गांवों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। अधिकारियों ने मुंडवां गांव पहुंचकर भी ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। इस दौरान सीओ संजय कुमार, बीडीओ राजेश कुमार दिनकर, गोह थानाध्यक्ष राजीव कुमार तथा बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.