मुहर्रम को लेकर जिले में 65 सौ से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
सीवान, जून 26 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जिलेभर में 65 सौ से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। अब तक 126 बीएनएसएस के तहत 3 हजार 990 व्यक्तियों व 135 बीएनएसएस के तहत 2 हजार 5 सौ से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 2 हजार 5 सौ से अधिक लोगों के खिलाफ बंधपत्र भराया जा चुका है। इतना ही नहीं पूर्व में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर सभी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं एक व्यक्ति के विरुद्ध सीसीए-12 के तहत भी कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि मोहर्रम पर्व पर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियां पूरी कर ली है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व में सुरक्षा को लेकर पुलिस की बढ़ाई गई निगरानीसुरक्षा व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.