मुहर्रम को लेकर चम्पानगर थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक
पूर्णिया, जून 22 -- केनगर, एक संवाददाता। मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार दोपहर बाद चम्पानगर थाना क्षेत्र के पोठिया रामपुर पंचायत स्थित रामपुर गांव में सरपंच मो. जावेद अख्तर के आवास परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, अखाड़ा समिति के सदस्यों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. गौरव कुमार ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने बताया कि सभी जुलूस प्रशासन द्वारा निर्गत लाइसेंस एवं निर्धारित मार्ग के अनुसार ही निकाले जाएंगे। यह भी पढ़ें- जुलूस में डीजे बजाने पर रहेगी पाबंदी जुलूस में डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.