मुहर्रम को लेकर चक्रधरपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक
चक्रधरपुर, जून 22 -- मुहर्रम को लेकर रविवार की शाम चक्रधरपुर थाना में थाना प्रभारी अवधेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि आगामी 26 जून को मुहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर चम्पानगर थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठकबैठक की जानकारी शांति समिति की बैठक में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं सौहार्दपूर्ण महौल में मुहर्रम मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुहर्रम सेंट्रल कमेटी ने प्रशासन से कहा कि ओवरब्रिज बनने के बाद मुहर्रम का अखाड़ा खेल का जगह बदल दिया गया है। जबकि पहले हबीबुल्लाह चौक पर विभिन्न अखाड़ा समिति द्वारा खेल दिखाया जाता था। लेकिन उसे बदल कर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रांसिग के पास कर दिया गया हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.