बोकारो, जून 23 -- चंद्रपुरा/नावाडीह, प्रतिनिधि। मुहर्रम को लेकर सोमवार को चंद्रपुरा थाना में शांति समिति की बैठक में भाईचारे के माहौल में त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया। बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने कहा कि किसी भी हाल में ताजिया की ऊंचाई ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बिजली के तार से सभी को सतर्क रहना है। तय रूट पर ही जुलूस को निकाला जाएगा। मुहर्रम कमेटियों से आग्रह किया गया कि जितना जल्दी से जल्दी हो खेल को खत्म कर दिया जाए। वहीं ऐसा कोई भी प्रदर्शन खेल के दौरान नहीं करें जो विवादित हो और समाज में अशांति फैले। कहा कि चंद्रपुरा, तेलो, तारा नारी आदि गांव में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने कहा कि सभी कमेटियों को सरकार द्वारा तय किए गए गाइडलाइन का पालन करना है। प्रमुख चांदनी परवीन, जिप सदस्य नीतू सिंह, चंद्रपुर...