मुहर्रम को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक
धनबाद, जून 25 -- मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को श्यामडीह गोपालपुर व आसपास के गांवों के लोगों की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन से पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पुलिस बल की तैनाती करने की मांग की। थानेदार प्रवीण कुमार ने भी शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में लोगों से सहयोग की अपील की। बैठक में मो. इसराइल अंसारी, विकास कुमार दास, रामसुंदर दास, जावेद अंसारी, सीताराम गोस्वामी, अनुज सिंह, सुभाष सिंह, धनंजय सिंह, उस्मान अंसारी, एहसान अंसारी, मो. शाहिद, मो. इम्तियाज, जमशेद अंसारी, आलम अंसारी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण, भाईचारे और परंपरागत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.