मुहर्रम को लेकर गोपालगंज शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
गोपालगंज, जून 25 -- गोपालगंज।मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नगर थाना परिसर से गुरुवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सदर एसडीओ व एसडीपीओ ने संयुक्त रूप से किया। मार्च नगर थाना से शुरू होकर मौनिया चौक, मेन रोड, पुरानी चौक, घोष मोड़, दरगाह रोड, गंडक रोड, अस्पताल चौक, आंबेडकर चौक, बस स्टैंड, थावे रोड, जंगलिया मोहल्ला, जंगलिया मोड़, सिनेमा रोड, शिव मंदिर रोड व पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए वापस नगर थाना पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च में सदर एसडीओ अनिल कुमार, एसडीपीओ चन्दन कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, महिला पुलिसकर्मी व काफी संख्या में जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाल किया शांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.