मुहर्रम को लेकर कोडरमा में फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी निगरानी
कोडरमा, जून 24 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को एसडीओ निर्मल सोरेन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च ध्वजाधारीधाम गेट के समीप से शुरू होकर जलवाबाद, नगरखारा, गिरिडीह रोड, गांधी चौक, बरसोतियाबर, पांडेयडीह और छतरबर तक निकाला गया। इस दौरान एसडीओ निर्मल सोरेन ने लोगों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च जिले के विभिन्न स्थलों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.