जहानाबाद, जून 24 -- मेहंदिया निज संवाद दाता । मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को कलेर, मेहंदिया एवं परासी थाना पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर महेशपुर में निकाला गया फ्लैग मार्चकलेर तथा मेहंदिया क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कलेर, जवाहर बीघा, गिरवर बीघा सहित अन्य गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक मुहर्रम मनाने की अपील करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें...