औरंगाबाद, जून 25 -- आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को ओबरा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। इस दौरान ओबरा बाजार, सुर्खी, मिलतनगर, कागजी मोहल्ला, कुराइपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर दोनों समुदायों के लोगों से संवाद किया गया और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर कांके में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्तपुलिस की गाइडलाइन पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुहर्रम का आयोजन जिला प्रशासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार होगा। ताजिया जुलूस में डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा किसी प्रकार के हथियारों का प्रदर्श...