बिजनौर, जून 23 -- नूरपुर, संवाददाता। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाने में छोटे व बड़े दोनो मुहर्रम कमैटी की बैठक आयोजित की गई। मंगलवार की आयोजित बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी चांदपुर ने जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों और आयोजकों के साथ विचार-विमर्श किया। एएसपी ग्रामीण ने पुलिस अधिकारियों को निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजकों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की नयी परम्परा न अपनाने व शासन के निर्धारित मानक के अनुरूप ही ताजिये निकलने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे- पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, पेज 5 लीड उ...