गिरडीह, जून 19 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के मंझने पंचायत में शहादत का प्रतीक मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर अखाड़ा समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग मुहर्रम पर्व मनाएंगे। बैठक में मुहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर ड्रोन कैमरा, लाइट सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जुलूस के दौरान आम लोगों की सहायता और संपूर्ण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- सरकारी मानकों के अनुसार त्योहार मनाएं: एसडीएम बैठक में विशेष रूप से युवाओं एवं बच्चों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे किसी भी प्रकार का निर्णय स्वयं नहीं लेंगे तथा ...