चतरा, जून 26 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन और विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने पत्थलगड्डा में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला। पत्थलगड्डा सीओ सह बीडीओ उदल राम के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय समेत कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की है। फ्लैग मार्च पत्थलगड्डा थाना से निकाली गई जो रामपुर, दूम्बी बरवाडीह, सुभाष चौक, गांधी चौक, पत्थलगड्डा होते सिंघानी, लेम्बोइया,तेतरिया व नोनगांव समेत अन्य गांवों तक पहुंचा। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि लोग सरकारी दिशा- निर्देश के अनुरूप मुहर्रम मनाएं। किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान ना दें। आगे उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद चपे- चपे तैयार है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रश...