मुहर्रम के मंटी को लेकर निकाला जुलूस
सीवान, जून 24 -- बड़हरिया। त्याग और बलिदान के पर्व मुहर्रम के मंटी को लेकर या हुसैन या हुसैन के नारे के साथ भव्य जुलुश निकाला गया। जिसको लेकर मुर्गिया टोला, बड़हरिया पुरानी बाजार, बड़हरिया उतर टोला, सुराहियां, सफी छपरा आदि गांवों से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस थाना चौक पर पहुंचकर युवाओं ने अपना अपना करतब दिखाया। हालांकि, युवाओं में काफी अधिक उत्साह देखने को मिला। इधर मंटी के जुलुस में ढोल तासा बजे खूब बजाते नजर आए। युवाओं ने पारंपरिक तरीके से करतब दिखाया। इधर, शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को तैनात किया गया था। अपर थाना अध्यक्ष कुंदन तिवारी, एसआई रंजीत कुमार, एसआई सोनू रफी, हारून रशीद खान, चौकीदार मतलूब खान सहित अन्य पुलिस बल के साथ चौक चौराहे पर तैनात थे। यह भी पढ़ें- काठ के घोड़े के साथ निकला ताजिया जुलूस, गूंजे या हुसैन के नारे कमालुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.