कोडरमा, जून 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि आगामी मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को डोमचांच थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी ने की।बैठक में अंचल अधिकारी रविंद्र पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा, पुलिस अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार सहित विभिन्न मुहर्रम अखाड़ा कमिटियों के सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी ने कहा कि सभी अखाड़ा कमिटियों को पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों (वॉलंटियर) की नियुक्ति करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को शांति के साथ मनाएं जुलूस एवं अखाड़ों में ...