मुहर्रम के ताजिया जुलूस को लेकर बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
औरंगाबाद, जून 25 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मुहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस को देखते हुए मदनपुर एवं देव विद्युत आपूर्ति प्रशाखा क्षेत्र में निर्धारित अवधि के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी सहायक विद्युत अभियंता शिवरतन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सुबह छह बजे से 11 बजे तक तथा दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि ताजिया जुलूस के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सतर्क रहने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम जुलूस के दौरान शहर की बिजली नहीं रहेगी बंद इस दौरान कनीय विद्युत अभियंता राकेश कुमार राम भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम जुलूस के दौरान आज दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.