मुहर्रम के करतब स्थल को लेकर सड़क जाम, किया प्रदर्शन
मधुबनी, जून 27 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के द्वारम एवं इस्लामपुर गांव में मुहर्रम पर्व के पारंपरिक करतब स्थल पर मेला एवं खेल आयोजन की अनुमति नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने द्वारम विद्यालय के सामने खोपा-बिरौल मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोग पारंपरिक करतब भी दिखाते हुए प्रशासन से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्षों से उक्त स्थान पर मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक खेल एवं मेला आयोजित होता रहा है। इस बार अनुमति नहीं मिलने से उनकी धार्मिक परंपरा प्रभावित हुई है। यह भी पढ़ें- Sasaram News या हसन-या हुसैन के नारों से गूंजा रोहतास, कड़ी सुरक्षा के बीच निकला जुलूस प्रशासन की प्रतिक्रिया सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी अनीश कुमार,अनुमंडल पुलिस पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.