मुहर्रम के आयोजन को लेकर अखाड़ा समितियों ने उपायुक्त से मुलाकात की
रांची, जून 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। मुहर्रम के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर रविवार को शांति समिति एवं विभिन्न अखाड़ा समितियों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की। मुहर्रम की तैयारियों, कानून-व्यवस्था तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि रांची की पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए रही है। उन्होंने सभी आयोजन समितियों एवं अखाड़ा समितियों से परंपरागत तरीके से मोहर्रम मनाने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा उकसावे वाली गतिविधियों से दूर रहना आवश्यक है।बैठक यह भी पढ़ें- मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.