मुहर्रम की सुरक्षा में व्यस्त थी पुलिस,तस्कर इनोवा से कर रहे थे पशुओं की तस्करी
हजारीबाग, जून 27 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले के दारू थाना क्षेत्र में मुहर्रम की सुरक्षा व्यवस्था का लाभ उठाकर पशु तस्करी करने की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। तस्कर एक लग्जरी इनोवा कार में क्रूरतापूर्वक पशुओं को लादकर ले जा रहे थे, लेकिन दीपू चौक के पास अचानक टायर फटने से उनकी योजना धरी की धरी रह गई। तस्कर गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की देर रात करीब तीन बजे, जब दारू थाना पुलिस मुहर्रम जुलूस की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह व्यस्त थी, तभी तस्करों ने एक सफेद रंग की इनोवा कार का उपयोग पशु तस्करी के लिए किया। झुमरा स्थित दीपू चौक के पास गाड़ी का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन बीच सड़क पर ही फंस गया। सूचना मिलने पर दारू थाना प्रभारी मृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.