कोडरमा, जून 23 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों के कर्बला स्थलों पर मंगलवार को बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुटे। इस दौरान दिनभर फातिहाख्वानी का सिलसिला जारी रहा और लोगों ने कर्बला पहुंचकर इबादत व मन्नतें मांगीं। प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान में सुबह से ही मुस्लिम धर्मावलंबियों का पहुंचना शुरू हो गया था। लोग दोपहिया, चारपहिया वाहनों तथा पैदल अपने परिवार के साथ कर्बला पहुंचे। कई श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर परिवार के साथ फातिहाख्वानी की सामग्री तैयार करते नजर आए, जबकि कई लोग अपनी मन्नतें उतारने और नई मन्नतें मांगने में व्यस्त दिखे। वहीं मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मरकच्चो के सरकारी दरगाह सहित शाहगंज, कर्बला नगर, नादकरी, दूधीआहरी, महुंगाय, लोहड़ियो, दशारो, नावाडीह, भोजपुर, मंझलांगर, पूर्ण...