बाराबंकी, जून 23 -- बाराबंकी। शहर में मुहर्रम की सातवीं का जुलूस मुहर्रम कमेटी अहले सुन्नत के अध्यक्ष ताज बाबा राईन के नेतृत्व व कमेटी के समस्त पदाधिकारीयों की अगुवाई में फजलुर्रहमान पार्क से बड़े ही शान-शौकत और सौहार्द पूर्वक निकाला गया। जिसमें सैकड़ों की तादात में वालिंटियर को चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए कमेटी द्वारा जुलूस की कमान सौंपी गई। ऊंट, घोड़े सहित अलम छड़े व ताजियादार ढोल ताशे मौजूद रहे। जुलूस घंटाघर से होता हुआ धनोखर तालाब से बेगमगंज सुन्नी कर्बला पहुंचा। तमाम जगहों पर रास्ते में स्टॉल लगाकर लोगों ने सबील का इंतजाम किया। कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। इस दरमियान आपसी भाईचारा देखने को मिला। जुलूस-ए हुसैनी में बिरयानी, मीठे चावल, खिचड़ा, बिस्किट, शरबत व ठंडे पानी आदि तमाम चीजें वितरित करके उनका सम्मान किया। छोटे-छोटे...