गढ़वा, जून 23 -- गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के टिकुलडीहा गांव में मंगलवार को चंदा नहीं देने पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में गांव के पांचूपाई टोला निवासी फिरोज खान की पत्नी जूही खातून 42 वर्ष, उसका पुत्र फैज़ान खान 17 वर्ष घायल हो गए। आस पास के लोगो के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि गांव के सुलतान खान, मेमन खान, कौशर खान, ताबिश खान, आदिल खान, अरमान खान, जाबिर खान आदि लोग उसके घर पर पहुंचकर मुहर्रम का चंदा मांग रहे थे। जूही खातून उन सभी को स्वेच्छा से एक हजार रुपए चंदा के रूप में दी। जिसके बाद उक्त लोगो के द्वारा 5 हजार रुपए चंदा मांगा गया। जब जूही ने कहा कि अभी पैसा नहीं है और उसके पति भी घर पर नहीं है। इसके बाद चंदा लेने आए 7 लोगों ने गाली गलौज करते हुए तलवार से मारपीट कर जूही खातून ...