मुहर्रम का त्योहार केरेडारी में शांति एवं सौहार्द्र के साथ सम्पन्न
हजारीबाग, जून 26 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी थाना क्षेत्र में चार दिवसीय मुहर्रम का त्योहार शुक्रवार को पूरी तरह शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द के साथ सम्पन्न हो गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और पारंपरिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुहर्रम के अवसर पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा।जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।प्रखंड के गांव पेटो, गरी कला, पाण्डु, पगार, बारियातू, जमीरा, बेलतू सहित कई गांव में स्थित इमामबाड़ों से पारंपरिक ताज़िया और फरारा के साथ भव्य जुलूस निकाले गए। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए । जुलूस अपने-अपने गांवों का भ्रमण करते हुए निर्धारित मेला स्थलों एवं कर्बला तक पहुंचे। यह भी पढ़ें- Begusarai News मोहर्रम पर सौहार्द्रपूर्ण माहौल में निकाला गया ताजिया जुलूस, सुरक्षा के रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.