मुहर्रम का जुलूस देखने गए किशोर पर चाकू से हमला, जख्मी
मिर्जापुर, जून 22 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमामबाड़ा मोहल्ले में बीती रात मुहर्रम का जुलूस देखने गए किशोर पर मनबढ़ो ने चाकू से हमला कर दिया। कमर में चाकू लगने से वह जख्मी हो गया। पुलिस दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुकेरी बाजार निवासी अकरम ने बताया कि रविवार की रात भतीजा 16 वर्षीय समीर इमामबाड़ा पर मुहर्रम का जुलूस देखने गया था। वह गाजी मियां मैदान के पास खड़ा होकर जुलूस देख रहा था। तभी दो युवक वहां आए और समीर के कमर के पास चाकू से वार कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.