मुहर्रम कमेटी ने किया अखाड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण
रांची, जून 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की टीम ने धवताल एवं इमाम बक्श अखाड़ा के अधीन आने वाले हिंदपीढ़ी, हरमू, पुरानी रांची, गाड़ी खाना, लालपुर और बरियातू समेत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अखाड़ाधारियों ने टीम को बताया कि जुलूस के मार्गों की सड़कें जर्जर हैं, बिजली की समस्या है और जगह-जगह कूड़े-कचरे का अंबार लगा है। कमेटी ने इन समस्याओं को सुनने के बाद जल्द ही इनके निदान का आश्वासन दिया। इस मौके पर महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मो. इस्लाम, आफताब आलम, खालिद उमर, मो. मोजाहिद और परवेज गुड्डू सहित कमेटी के कई अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर कमेटी गठित, सचिव बने मो ज़मीर यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर अखाड़ा समितियों ने की बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.