रांची, जून 21 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। मुहर्रम को लेकर रविवार को थाना परिसर में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में ओरमांझी प्रमुख अनुपमा देवी, बीडीओ कामेश्वर बेदिया और सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्रलाल मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्वक और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई। अखाड़ा समितियों से कहा गया कि जुलूस में शराब या अन्य नशीले पदार्थ के सेवन की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को बाहर करें। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय साथ ही सरकार और केंद्रीय मुहर्रम समिति के नियमों का पालन करने को कहा गया। प्रशासन से मुहर्रम के दिन याताया...