धनबाद, जून 26 -- पैंगबर हजरत मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन और उनके अनुयायियों की शहादत की याद में शुक्रवार को मुहर्रम मनाया जाएगा। लोग रोजा रखेंगे और शाम को शहरभर में ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। लकड़ी और कपड़ों सहित अन्य सामग्री से सजाकर गुबंदनुमा ताजिया बनाने का रिवाज है, इसमें इमाम हुसैन की कब्र का नकल बनाया जाता है। इसे पूर्णत: झांकी की तरह सजाते हैं और नगर भ्रमण करते हुए कर्बला में दफन करते हैं। शुक्रवार को शहरभर से ताजिया निकाला जाएगा। वासेपुर, रहमतगंज, पांडरपाला, आरा मोड़, निशात नगर, आजाद नगर सहित आसपास से ताजिया निकालकर नगर भ्रमण करते हुए सिटी स्कूल रोड स्थित कर्बला पहुंचेंगे। पुराना बाजार, टिकियापाड़ा, हीरापुर, स्टेशन रोड, धनसार, बस्ताकोला से ताजिया नगर भ्रमण करते हुए बैंक मोड़ कर्बला रोड स्थित कर्बला पहुंचेगे。 यह भी पढ़ें- कर्बला की...