बिहारशरीफ, जून 24 -- मुहर्रम : बिना लाइसेंस जुलूस निकालने पर होगी कड़ी कार्रवाई डीएम और एसपी ने जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में दी चेतावनी डीजे बजाने पर भी रहेगी पूर्ण पाबंदी, जुलूस के मार्गों पर विशेष निगरानी फोटो: 24 शेखपुरा 05 - कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में बुधवार को शांति समिति की बैठक में डीएम शेखर आनंद, एसपी हिमांशु कुमार व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुहर्रम पर्व के दौरान जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभागार में बुधवार को आयोजित जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में डीएम शेखर आनंद और एसपी हिमांशु कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुहर्रम का जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। बिना लाइसेंस के जुलूस निकालने पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार...