मुहर्रम : जिले के 400 स्थानों पर दो हजार से अधिक पुलिस कर्मी की निगहबानी
पूर्णिया, जून 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। जिले के 400 से अधिक स्थानों पर दो हजार के करीब पुलिस कर्मी लगातार चौकसी बरत रहे हैं। अकेले शहरी इलाके के छह थाना क्षेत्रों के 133 स्थानों पर पुलिस की निगरानी हो रही है। इतना ही नहीं जुलूस के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सदर वन एसडीपीओ अभिनव परासर ने बताया कि जुलूस पर ड्रोन, विडियो कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जानी है। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए टियर गन एवं पैलेट गन के दस्तों के साथ बज्र वाहन को तैयार रखा गया है। जुलूस के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। बिना लाइसेंस के जुलूस नहीं निकाले जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षणफ्लैग मार्च के जरिए सौह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.