मुहर्रम: 24 डीजे जब्त, 9 प्रखंडों में आज बाधित रहेगी बिजली
सीतामढ़ी, जून 25 -- उमाशंकर, सीतामढ़ी। जिले में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में नगर थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न इलाकों से करीब 24 डीजे जब्त किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रशासन द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के बावजूद कुछ क्षेत्रों में डीजे का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। यह छापेमारी अभियान शहर के भैरों कोठी, जानकी स्थान, नुनिया टोली, भवदेपुर, नूतन सिनेमा तथा बरियारपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में चलाया गया, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.