औरैया, अप्रैल 20 -- फफूंद। नगर के मोहल्ला भराव में पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को थर्मस वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन मुरसलीन खान एडवोकेट के आवास पर किया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा एक से नौ तक पढ़ने वाले 135 छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप थर्मस प्रदान किए गए। सलीम खान व मुर्शिद खान ने बच्चों को थर्मस वितरित किए, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में इकराम खान, मुजफ्फर उल्लाह खान, आसिफ, फैसल, जसीम खान, पप्पू अंसारी, अनीस अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...