मऊ, मई 27 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में लगा इंडिया मार्क हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में लगा ठंडा पानी का वाटर फिल्टर की कुछ टोटियों में थोड़ा-थोड़ा पानी आ रहा है एवं कुछ टोटी खराब है। ऐसे में इस समय पड़ रही बेतहाशा गर्मी के बीच अस्पताल आने वाले मरीजों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी में क्षेत्र के दर्जनों गांवों के मरीज प्रतिदिन उपचार के लिए आते हैं। मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को पेयजल की सुविधा पूरी तरह से बदहाल है। एक ओर अस्पताल प्रांगण में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप काफी समय से खराब पड़ा है तो दूसरी तरफ शीतल पेयजल के लिए लगा वाटर कूलर की टोटिया क्षतिग्रस्त हैं। जबकि इन दिनों आसमान से बरस रही आग तापमान में हुई...