मुहब्बत की खातिर वीरू बना पटवाई का युवक
रामपुर, जून 9 -- पटवाई। मुहब्बत की खातिर पटवाई का युवक वीरू बन गया। प्रेमिका को पाने के लिए वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे उतारने की कवायद शुरू कर दी है। पटवाई थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी युवक का दिल्ली में काम करते समय बिहार की लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया, जिसके बाद युवक लड़की को बिहार से भगा लाया। बाद में दोनों साथ रहने लगे। उधर, युवती के परिजनों ने युवक पर बिहार में केस दर्ज करा दिया। बिहार पुलिस ने जांच के बाद पटवाई थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद गांव पहुंची पटवाई ने युवती को बरामद करने के बाद उसे नारी निकेतन भेज दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवक मंगलवार को गांव में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और युवती को वापस दिलाने की मांग करने लगा। पुलिस ने उसे उतारने की कवायद शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.