भागलपुर, फरवरी 5 -- थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौंन, सिमराहा, रसीदपुर, आलमगीरपुर सहित आसपास के इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शब-ए-बरात का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों में दीप जलाए और पूरी रात इबादत कर अल्लाह से समाज व परिवार में अमन-चैन की दुआ मांगी। पर्व के दौरान घरों में हलवा और दोस्ताना रोटी बनाकर फातिहा पढ़ी गई। कई स्थानों पर लोगों ने पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार भी किया। पर्व को लेकर रसीदपुर उर्स कमेटी के सदस्य मो. कोनेने ने बताया कि शब-ए-बरात की रात सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत कर अपने गुनाहों से तौबा करने पर अल्लाह अपने बंदों के गुनाह माफ कर देता है। इस मौके पर मो. आशिक, मो. जफर, मो. गुलाम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.