देहरादून, फरवरी 26 -- देहरादून। मुस्लिम सेवा संगठन और इमाम संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में डीआईजी धीरेंद्र गुंज्याल से मिला। उन्होंने नमाज और मस्जिदों के नाम पर मुस्लिम समाज के लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और चिंता जताई। उन्होंने रुद्रपुर में नमाज पढ़ने पर शाहिद से मारपीट, जोशीमठ में दर्जनों मुस्लिमों पर कार्रवाई और डोईवाला के थानो गांव में मस्जिद के अंदर घुसने की खुली धमकी देने के मामले उठाए। उन्होंने कार्रवाई की मांग उठाई। चेताया कि यदि सख्त कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान इमाम संगठन अध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद कासमी, मुस्लिम सेवा संगठन अध्यक्ष नईम कुरैशी, उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी, पूर्व पार्षद इलियास अंसारी, मीडिया प्रभारी रमीज राजा, दानिश कुरैशी और नवाज़ कुरैशी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...