लातेहार, फरवरी 4 -- बेतला, प्रतिनिधि। ग्राम पोखरीकला में बुधवार को मुस्लिम समुदाय की एक अहम बैठक हाजी मुमताज अली की अध्यक्षता में हुई। इसमें मस्जिद-मदरसा समेत अन्य सामाजिक कार्यों का बेहतर संचालन के लिए जमाले तायबा कमेटी का गठन किया गया। वहीं सर्वसम्मति से नई कमेटी के समशूल अंसारी जेनरल सदर,अंजुमन कमेटी के रहीमुद्दीन अंसारी-सदर,शमीम अंसारी-सेक्रेटरी,सैनूल अंसारी-खजांची,मदरसा अलजामेतुल अजीजिया कमेटी के शेर मोहम्मद अंसारी-सदर,लाडले हसन-सेक्रेटरी और गुलाब अंसारी खजांची समेत कई कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। वहीं नव गठित कमेटी ने सभी धार्मिक और सामाजिक कार्यों को बेहतर ढंग से करने का संकल्प लिया। बैठक में अधिक संख्या में गणमान्य और ग्रामीण शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.