लोहरदगा, मार्च 28 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू प्रखण्ड के सुन्दरु गांव में रामनवमी के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द्र की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। अंजुमन इस्लामिया के सदस्यों और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का चना, गुड़, शरबत और पानी से भव्य स्वागत किया। तेज गर्मी को देखते हुए लगाए गए स्टॉल पर लोगों को शीतल पेय वितरित किया गया। इस पहल की रामभक्तों ने सराहना करते हुए मुस्लिम भाइयों का आभार जताया। मौके पर अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों ने कहा कि त्यौहार आपसी प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। सुन्दरु गांव हमेशा से भाईचारे की मिसाल रहा है। लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या सत्रह-27 मार्चसेवा न्यास के कार्यकर्ताओं ने शरबत और चना वितरण कियालोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में श्रीरामनवमी शोभायात्रा का श्री शंकर तिवारी...