सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- Saharanpur News: यूपी कांग्रेस में इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर उनकी भूमिका सिर्फ संगठनात्मक जिम्मेदारी तक सीमित नहीं मानी जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय इमरान का दायरा अब प्रदेश संगठन तक बढ़ गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने उन्हें जिस तरह प्रदेश की जिम्मेदारी में आगे किया है, उसके राजनीतिक संदेश को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस की राजनीति में मुस्लिम नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। रफी अहमद किदवई से लेकर सलमान खुर्शीद तक कई नेताओं ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर पार्टी का प्रमुख मुस्लिम चेहरा होने की भूमिका निभाई। मोहसिना किदवई भी लंबे समय तक कांग्रेस की राष्ट्रीय और यूपी की राजनीति में महत्वपूर्ण मुस्लिम महिला चेहरा रहीं...