मुस्लिम वोट बैंक के पीछे सांप्रदायिक हो गई TMC; ममता बनर्जी के खास ने लगाए तीखे आरोप
नई दिल्ली, मई 30 -- Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सत्ता जाने के बाद ममता बनर्जी को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। नेता और कार्यकर्ता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं जाने वाले सीधे-सीधे ममता बनर्जी और उनकी नीयत के ऊपर ही सवाल उठा रहे हैं। इस फेहरिस्त में नया नाम शामिल हुआ है असम तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व चीफ अभिजीत मजूमदार का। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दिया और ममता बनर्जी के ऊपर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सभी वर्गों की जगह केवल मुस्लिम वोट बैंक के पीछे लगी हुई है। कभी तृणमूल कांग्रेस से संस्थापक सदस्यों में से एक रहे अभिजीत ने कहा कि पार्टी की स्थिति ने उन्हें काफी दुखी किया है। इसी वजह से उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा, "तृणमूल कांग्रेस के साथ मैं शुरुआत से ही जुड़ा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.