हिंदुस्तान संवाद, जुलाई 3 -- फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में ससुराल आए एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी साले को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी दाउजी उर्फ देवेश दो जुलाई की रात अपनी ससुराल, थाना रामगढ़ क्षेत्र में आया था। आरोप है कि किसी विवाद के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी साला घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी साले समीर उर्फ अत्तू के खिलाफ हत्या...